छत्तीसगढ़

भिलाई में गाय के साथ घिनौनी हरकत करने वाले आरोपी को जामुल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान हसन खान के रूप में हुई है। पूरा मामला CCTV फुटेज से सामने आया था। जिसमें वो गाय के साथ घिनौनी हरकत कर रहा था । मामला सामने आने के बाद बजरंग दल, हिंदू संगठन और BJYM के कार्यकर्ताओं ने इसके विरोध में जामुल थाना जबरदस्त प्रदर्शन किया और आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी। शिकयात के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 377 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।

By Dinesh chourasiya

“भिलाई।भिलाई में गाय के साथ घिनौनी हरकत करने वाले आरोपी को जामुल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान हसन खान के रूप में हुई है। पूरा मामला CCTV फुटेज से सामने आया था। जिसमें वो गाय के साथ घिनौनी हरकत कर रहा था । मामला सामने आने के बाद बजरंग दल, हिंदू संगठन और BJYM के कार्यकर्ताओं ने इसके विरोध में जामुल थाना जबरदस्त प्रदर्शन किया और आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी। शिकयात के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 377 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।

जामुल पुलिस ने बताया कि, ये मामला हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का है। फिरोज खान और उसके परिजन के लोग कुछ सालों से मकान लेकर निवासरत थे। इन्हीं लोगों के यहां उनका एक रिश्तेदार हसन खान नाम का युवक दिल्ली से कपड़े बेचने के लिए आया था। उसके द्वारा बीते 24 मई की रात को गाय के साथ अनैतिक कृत्य की गई। पूरी हरकत CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

बजरंग दल, हिंदू संगठन और BJYM के कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने जामुल थाने का घेराव कर दिया। मामला बढ़ता देख तुरंत छावनी और सुपेला थाने से पुलिस बल को बुलाया गया। मामले की कमान खुद आईपीएस प्रभात कुमार और सीएसपी छावनी आशीष बंछोर ने संभाली और आरोपी को गिरफ्तार किया।”

Related Articles

Back to top button