CRIMEअपराधदेश-विदेश

Video: मां ने अपने ही मासूम को चौथी मंजिल से फेंका, बच्चे की मौके पर हुई मौत

बेंगलुरु: कर्नाटक के बेंगलुरु से ममता शर्मसार करने का मामला सामने आया है। एक मां अपने ही 4 साल के बच्चे की जान की दुश्मन बन गई और उसे अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया। जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

यह पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला अपने बच्चे का दोनों हाथों में पकड़ कर अपार्टमेंट की रेलिंग पर खड़ी है। इसके बाद वह उसे नीचें फेंक देती है। फिर खुद भी रेलिंग के ऊपर चढ़ जाती है। महिला कुछ देर तक रेलिंग पर खड़ी रही लेकिन इतने में ही वहां पर कुछ अन्य लोग आ जाते हैं। वह पहले नीचे देखते हैं और इसके बाद उन्हें पूरा मामला समझ में आ जाता है। लोग महिला को पकड़ते हैं और उसे रेलिंग से उतारते हैं।

वारदात की सूचना मिलने ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। यह हैरान करने वाली दर्दनाक घटना गुरुवार को उत्तरी बेंगलुरु के एसआर नगर के अपार्टमेंट में हुई।

जानकारी के मुताबिक बच्चा मानसिक रूप से विक्षिप्त था। बताया जा रहा है कि बच्चा गूंगा भी था। महिला बच्चे की बीमारियों से परेशान थी और इसी वजह से उसने यह खौफनाक कदम उठाया। फिलहाल पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

 

Related Articles

Back to top button