Uncategorized

शिवनाथ नदी में मिला युवक का शव:रेस्क्यू कर शव को निकाला गया बाहर, जांच में जुटी पुलिस

By Dinesh chourasiya

बेमेतरा के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमोरा स्थित शिवनाथ नदी में एक युवक का शव मिला। शव मिलने की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर शव को नदी से बाहर निकाला।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, युवक बीजाभाठा का निवासी बताया जा रहा है। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी थाने में दर्ज होने की बात सामने आई है।

फिलहाल, पुलिस शव की पहचान सुनिश्चित करने और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button