Aradhna news BalodBalodUncategorizedअंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लाईवलीहुड कॉलेज पाकुरभाट में 8 दिवसीय प्रशिक्षण, आवेदन आमंत्रित

फोर व्हीलर सर्विस तकनीशियन, सूर्यमित्र, असिस्टेंट मेसन समेत विभिन्न ट्रेड में मिलेगा प्रशिक्षण, सफल अभ्यर्थियों को मिलेगा प्रमाण-पत्र

 

रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)

बालोद, 05 अगस्त 2026

जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज पाकुरभाट में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत विभिन्न संकायों में कार्यरत् एवं अनुभवी हितग्राहियों के लिए 08 दिवसीय कौशल प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज के सहायक परियोजना अधिकारी ने बताया कि इसके अंतर्गत फोर व्हीलर सर्विस तकनीशियन, सोलर पीवी इंस्टालर (सूर्यमित्र), असिस्टेंट मेसन, जल वितरण संचालक (वाटर डिस्ट्रीब्यूटर ऑपरेटर) एवं जनरल ड्यूटी असिस्टेंट संकाय में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण उपरांत मूल्यांकन प्रक्रिया होगी, जिसमें सफल होने वाले हितग्राहियों को प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक एवं पात्र हितग्राही अपनी समस्त शैक्षणिक योग्यता, पहचान पत्र, बैंक पासबुक, जाति एवं निवास प्रमाण-पत्र की छायाप्रति तथा 02 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज के कार्यालय में कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

 

–00–

Related Articles

Back to top button