Aradhna news BalodBalodUncategorizedअंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़
Trending

भाजयुमो ने विधायक कुंवर सिंह निषाद के खिलाफ निकाली शव यात्रा, पुतला दहन कर कार्रवाई की मांग

मोबाइल पर कथित धमकी और अभद्र भाषा के आरोप को लेकर बालोद में प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच एवं कानूनी कार्रवाई की उठाई मांग

रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)

बालोद, 5 अगस्त 2026 । भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) शहर मंडल बालोद के नेतृत्व में बुधवार को गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद के विरोध में शव यात्रा निकालकर उनका पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि अर्जुन्दा मंडल अध्यक्ष नवीन राजपूत को मोबाइल पर कथित रूप से जान से मारने की धमकी दी गई तथा अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया।
भाजयुमो पदाधिकारियों ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी भी जनप्रतिनिधि द्वारा इस प्रकार का कथित व्यवहार निंदनीय है। संगठन ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध शीघ्र एवं कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
भाजयुमो शहर मंडल अध्यक्ष गुलशन साहू ने कहा कि जब तक विधायक सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं जिला महामंत्री राहुल सोनी ने आरोप लगाया कि विधायक की भाषा अमर्यादित है और इससे युवाओं का अपमान हुआ है।
संगठन ने चेतावनी दी कि यदि मामले में शीघ्र एवं निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की गई तो लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से जनआंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, शहर मंडल पदाधिकारी, पार्षद, भाजयुमो के जिला एवं मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

(नोट: विधायक पक्ष की प्रतिक्रिया प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।)

Related Articles

Back to top button