Aradhna news BalodBalodUncategorizedअंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़
Trending

जर्जर पंचायत भवन के चलते ग्राम पंचायत भीमाटोला का कार्यालय सचिव आवास में स्थानांतरित

अप्रैल माह से सचिव आवास से संचालित हो रहा पंचायत का संपूर्ण कार्य, नए पंचायत भवन के निर्माण हेतु शासन को भेजा गया प्रस्ताव

रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)

बालोद, 05 अगस्त 2026

 जनपद पंचायत डौण्डीलोहारा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम पंचायत भीमाटोला का पंचायत भवन जर्जर होने के कारण, बारिश पूर्व सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए अप्रैल माह में ही ग्राम पंचायत भवन को सचिव आवास में स्थानांतरित कर दिया गया है। जिससे ग्राम पंचायत का कार्य सुचारू रूप से संचालित हो रहा है। उन्होंने बताया कि जर्जर ग्राम पंचायत भवनों की मांग अनुरूप नवीन ग्राम पंचायत भवन हेतु शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। अप्रैल माह से ही सचिव आवास में ग्राम पंचायत का संपूर्ण कार्य संचालित हो रहा है। उक्त भवन पुराने ग्राम पंचायत भवन के पास होने के कारण ग्राम पंचायत के रहवासियों को भी पूरी सुविधा हो रही है।

 

–00–

Related Articles

Back to top button