
गाय को बचाने के प्रयास में आयरन से भरा ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला
बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य मार्ग पर हुआ हादसा, चालक को आई मामूली चोट
🚨 बिग ब्रेकिंग | बालोद
रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)
बालोद। 5 जुलाई 2026 बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य मार्ग पर बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक CG 08 AJ 9194 दल्लीराजहरा से आयरन लोड कर रायपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान बालोद और दईहान के बीच अचानक ट्रक के सामने एक गाय आ गई।
गाय को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन को मोड़ा, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया और झाड़ियों में जा घुसा।
ट्रक मालिक के अनुसार इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। चालक को मामूली चोटें आई हैं। उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल बालोद में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
फिलहाल दुर्घटना के संबंध में पुलिस की जांच जारी है। हादसे के कारणों और अन्य तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।











