
छत्तीसगढ़
भाजपा छोड़ कांग्रेस में गए नंद कुमार साय ने, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र…नए संसद भवन का लोकार्पण प्रथम आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों हो
By Dinesh chourasiya
साय ने इस संबंध में पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. साय ने लिखा है कि देश को पहली बार आदिवासी राष्ट्रपति मिली है, इसलिए संसद भवन का लोकार्पण उनके हाथों ही होना चाहिए.







प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे।इसे लेकर आदिवासी कांग्रेस नेता नंदकुमार साय ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है।साय ने पत्र में संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति से कराने की बात कही है। कांग्रेस नेता साय ने कहा, राष्ट्रपति देश की संवैधानिक प्रमुख है।राष्ट्रपति नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे तो अच्छा है।प्रधानमंत्री मोदी लोकार्पण करने का लोभ संवरण करें। इससे पहले राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर उद्घाटन राष्ट्रपति से कराने का आग्रह कर चुके हैं।







