छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और JCCJ को तगड़ा झटका, इन दो दिग्गजों ने थामा कांग्रेस का दामन

By Dinesh chourasiya

 

राजिमः छत्तीसगढ़ में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाला है। इससे पहले अब नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इसी बीच अब एक बार फिर भाजपा और जनता कांग्रेस को जोरदार झटका लगा है। सरायपाली और फिंगेश्वर रियासत के के प्रतिनिधि राजा निलेन्द्र बहादुर सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्होंने राजिम विधायक अमितेश शुक्ल की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थामा। इसके अलावा जेसीसीजे के वरिष्ठ नेता बिसौहा हरित भी हाथ के साथ आ गए हैं

बता दें कि निलेन्द्र बहादुर सिंह छत्तीसगढ़ के प्रथम प्रोटेम स्पीकर महेंद्र बहादुर सिंह के भतीजे है। स्वतंत्र भारत में साल 1957 से महेंद्र बहादुर सिंह कई चुनाव लड़े और जीते। जब कांग्रेस ने उन्हें प्रत्याशी नहीं बनाया तो वे निर्दलीय भी बसना क्षेत्र से चुनाव लड़े और जीतकर आए।

Related Articles

Back to top button