छत्तीसगढ़

मां ने पांच दिन की बच्ची को फंदे से लटकाकर की ख़ुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

जशपुर। जिले के बगीचा थाना इलाके से दिल को झकझोर कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां मां ने पांच दिन की बच्ची को फंदे में लटकाकर खुद आत्महत्या कर है। मां और बच्ची का फांसी के फंदे से लटका शव देखकर इलाके हड़कंप मच गया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है।

जारकारी के मुताबिक घटना घुघरी ग्राम पंचायत का है, जहां यह हृदय विदारक घटना घटी है। बताया जा रहा मृतिका के पति ने बच्ची के होने के बाद उससे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया था। जिससे महिला क्षुब्ध थी, और इस कारण उसने ऐसा कदम उठाया, वहीं यह बात भी सामने आ रही है कि बच्ची 7 महीने में ही हो गयी थी, जिस कारण उसे भूत का बच्चा है कहकर मां सहित नवजात बच्ची को घर से पति ने बाहर निकाल दिया था।

उधर पति थाने में यह दलील देता नजर आ रहा है कि उसकी पत्नी की मानसिक स्थिति खराब थी, जिस कारण उसकी पत्नी ने ऐसा किया। फिलहाल बगीचा पुलिस घटनास्थल की ओर रवाना हो रही है, वहीं थाना प्रभारी एसआई प्रदीप सिदार ने मुनादी से बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है, जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पायेगा।

 

Related Articles

Back to top button