छत्तीसगढ़

भिलाई ✍️डेल्टा कंपनी के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी को दुर्ग पुलिस ने सूरत गुजरात से जाकर धर दबोचा

By Dinesh chourasiya

 

ज्यादा मुनाफे का लालच देकर ठगा और फिर सूरत भागा

सुपेला पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रवि साव निवासी पांच रास्ता सुपेला

को वर्ष 2022 में विभिन्न मोबाईल नंबरो के धारकों द्वारा फोन कर डेल्टा ट्रेडिंग

कंपनी में पैसे जमा करने तथा अधिक लाभ देने का लालच लगातार दिया जा रहा था।

उसने कुल 3 लाख रूपए उपरोक्त कंपनी में जमा कराए। जब प्रार्थी को जानकारी हुई
कि यह कंपनी फर्जी है। तब प्रार्थी ने आरोपियों के मोबाईल नंबर में फोन करने पर मोबाईल

बंद आया। आरोपियों से कोई संपर्क नही होने पर प्रार्थी ने थाना सुपेला आकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

प्रार्थी की तहरीर पर धोखाधडी का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने बनाई अफसरों की टीम

इसकी जानकारी जैसे ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव को हुई।

उन्होंने तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, संजय ध्रुव तथा नगर पुलिस

अधीक्षक भिलाई नगर,निखिल राखेचा के मार्गदर्शन में प्रकरण के आरोपियों के

बारे में तहकीकात की।

आरोपी के सकुनात का लगा पता

इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि प्रकरण का आरोपी आशीष कुमार सिंह

सूरत (गुजरात) में रह रहा है। यह जानकारी मिलते ही थाना सुपेला से पृथक से टीम

गठित कर सूरत (गुजरात) रवाना किया गया। सुपेला पुलिस ने सूरत (गुजरात) जाकर

आरोपी को पकड़कर लिया। वहां से उसको ट्रांजिट रिमांड पर थाना सुपेला लाया गया।

तमाम साक्ष्यों समेत उसको सक्षम न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसको न्यायिक

हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले की तहकीकात जारी है।

कार्यवाही में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा थाना प्रभारी सुपेला,
उप निरी. सतीश साहू, आरक्षक फराज खान, शैलेन्द्र श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा

 

Related Articles

Back to top button