छत्तीसगढ़

CG NEWS : सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल, विधायक ने भेजवाया अस्पताल

By Dinesh chourasiya

  1. CG NEWS : सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल, विधायक ने भेजवाया अस्पताल

गंडई। CG NEWS : क्षेत्र में सड़क दूर्घटना का क्रम थमने का नाम नही ले रहा है। आये दिन छोटे बड़े वाहन सवार दूर्घटना का शिकार हो रहें है। शनिवार की शाम कुकुरमुडा चौक घिरघोली के मध्य चंदिया ड़ोगरी के समीप एक युवक सड़क दूर्घटना का शिकार हो गया। वहा से गुजर रहे विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा ने तत्काल युवक को छुईखदान चिकित्सालय भेजवाया।

प्राप्त जानकारी अनुसार एक ग्राम भुसंड़ी बेमेतरा का एक युवक अपना मोटरसाइकिल सी जी 07 ए एच 8577 से किसी काम से ग्राम साखा आ रहा था। युवक करीब 7 बजे चंदिया ड़ोगरी के समीप पहुचा ही था की दूर्घटना का शिकार हो गया। हादसे का कारण अभी पता नही चल पाया है। मौके पर विधायक वर्मा पहुची तो युवक अचेत अवस्था में पड़ा था। तथा सिर से काफी खुन बह रहा था। उन्होने तत्काल मानवता का परिचय देते हुए एम्बुलेंस बुलाकार घायल युवक को छुईखदान चिकित्सालय भेजवाया।

Related Articles

Back to top button