
छत्तीसगढ़
रायपुर न्यूज 💫 दुकानदार ने सिगरेट देने से किया इंकार तो बदमाशों ने दिखाई दबंगई, लात और घूसों से की ज़ोरदार पिटाई
By Dinesh chourasiya
दरअसल, यह मामला रायपुर के डीडीनगर में कुशालपुर ब्रिज के पास का है। मिली जानकारी के अनुसार चाय दुकान चलाने वाले भुनेश्वर साहू के साथ कुछ बाइक सवार बदमाशों ने जमकर मारपीट की।
मीडिया को जानकारी देते हुए डीडी नगर थाना प्रभारी गौरव कुमार साहू ने बताया कि, मारपीट की यह घटना गुरुवार रात लगभग 10 बजे के आसपास की है। चाय दुकान चलाने वाला युवक भुनेश्वर साहू के साथ दो लोगों ने मारपीट की है।












