छत्तीसगढ़

शौच करने गए व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत, सरपंच ने दर्ज करायी FIR

पिथौरा: पिथौरा थाना क्षेत्र से सड़क हादसे की खबर सामने आयी है. हादसे में शौच करने गए व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना की सुचना ग्राम पंचायत मेमरा के सरपंच निर्मल यादव ने थाने में दी.

निर्मल ने अपनी शिकायत में बताया है की 16 मई को उसके चाचा हीरालाल यादव पिता संतोष यादव उम्र 37 वर्ष निवासी मेमरा सुबह करीबन 04 बजे शौक करने रोड़ किनारे पुलिया के पास गया था. 05 बजे तक वापस नहीं आने पर परिजन उसे खोजने गये तो हीरालाल यादव एनएच 53 रोड में बने डिवाईडर के किनारे हुकुमलाल साहू के घर के सामने ग्राम मेमरा में गिरा पडा था.

उसे उठाकर ईलाज हेतु सीएचसी पिथौरा लेकर गये, जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. हीरालाल को किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी. निर्मल ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी है. शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ 304-A-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

 

Related Articles

Back to top button