
Bhilai news चोरी का लोहा के साथ बीएसपी कर्मी गिरफ्तार:कार में छिपाकर भिलाई स्टील प्लांट के अंदर से लोहा चोरी करके निकलते हुए पकड़ाया
Edit by Dinesh chourasiya
चोरी का लोहा के साथ बीएसपी कर्मी गिरफ्तार:कार में छिपाकर भिलाई स्टील प्लांट के अंदर से लोहा चोरी करके निकलते हुए पकड़ाया
कार में छिपाकर भिलाई स्टील प्लांट के अंदर से लोहा चोरी करके निकलते हुए पकड़ाया|दुर्ग-भिलाई
भिलाई भट्ठी पुलिस थाना
भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के अंदर से लोहा और कॉपर चोरी करने के लिए लोगों ने अपनी गाड़ी को मॉडीफाइड करना शुरू कर दिया है। BSP के सुरक्षा कर्मियों ने चेकिंग के दौरान ऐसी एक सेंट्रो कार को पकड़ा है। कार चालक संतोष निषाद BSP में काम करता है। उसने लोहा चोरी करने के लिए कार की सीट के नीचे एक बॉक्स बनाया था। उसी बॉक्स में छिपाकर 2 क्विटल लोहा ले जाते हुए उसे गिरफ्तार किया गया है।
भट्ठी थाने से मिली जानकारी के मुताबिक 24 मार्च की शाम उनके पास सीआईएसएफ के जवान ने चोरी का लोहा पकड़ने की जानकारी दी थी। CISF के सहायक उप निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि उनके जवान ने चेकिंग के दौरान एक सेंट्रो कार सीजी 10 एफए 6909 को जब्ती किया गया है। उन्होंने कार चालक संतोष निषाद (31 साल) को बीएसपी का डियूटी प्रमाण पत्र के साथ पकड़ा है। संतोष नेवई थाना अंतर्गत उत्कल नगर पानी टंकी के पास रहने वाला है। वह अपनी कार की सीट के नीचे एक बॉक्स बनाया हुआ था। उस बॉक्स में 13 लोहे के टुकडे़ वजनी 200 कि.ग्रा. छिपाकर ले जा रहा था। चोरी किए गए लोहे की कीमत 3 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस 25 मार्च की देर रात मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का लोहा सहित कार को जब्त किया है।
हर दिन 3 हजार रुपए से अधिक की चोरी
संतोष निषाद अपनी कार से हर दिन प्लांट के अंदर ड्यूटी करने जाता था और वहां से लोहा चोरी करके कार की सीट के नीचे बने बॉक्स में छिपा देता था। इसके बाद गेट पर गाड़ी चेक करवाकर निकल जाता था। इस तरह वो रोज तीन हजार से अधिक का लोहा चोरी करके ले जाता था, लेकिन 24 मार्च को जब सुरक्षा कर्मी की नजर उस बॉक्स पर पड़ी तो आरोपी कपड़ा गया।
पहले भी पकड़ा चुका है मॉडीफाइड स्कूटर
इससे पहले भी यहां मॉडीफाइड इलेक्ट्रिक स्कूटर पकड़ा चुका था। आरोपी ने स्कूटर के फुटरेस्ट के नीचे एक बॉक्स बनाया था। उसी बॉक्स के अंदर चोरी का लोहा भरकर ले जा रहा था। चेकिंग के दौरान जब फुटरेस्ट में पड़ी रबड़ सीट हटाई गई तो उसका पूरा राज खुल गया। इसके बाद भट्ठी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके स्कूटर को जब्त किया था।














