खेल

एशिया कप की तारीखों का ऐलान, इस दिन आमने-सामने होगी भारत-पाकिस्तान की क्रिकेट टीम

नई दिल्ली: क्रिकेट फैन्स के लिए बेहद खास खबर सामने आई है। इसी महीने के आखिर में होने वाले एशिया कप की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने आज ये ऐलान किया है कि 27 अगस्त से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की टीमें 28 अगस्त को आमने-सामने होंगी। एशिया कप इस बार टी-20 फॉर्मेट में खेला जाना है।

 

यहां पर पहला मैच श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच दुबई में खेला जाएगा, जबकि रविवार (28 अगस्त) को भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी, यह मैच भी दुबई में ही खेला जाएगा। इस इवेंट में 27 अगस्त से 31 अगस्त तक ग्रुप मैच होंगे, इसके बाद सुपर-4 की टीमों के मैच होंगे जो 3 सितंबर से 9 सितंबर तक होंगे, जबकि रविवार 11 सितंबर को एशिया कप 2022 का फाइनल मुकाबला होगा।

 

Related Articles

Back to top button