छत्तीसगढ़

भिलाई इस्पात संयंत्र के असिस्टेंट मैनेजर ने की आत्महत्या, फंदे पर लटकती मिली लाश, सुसाइड नोट में बताई यह वजह 

By Dinesh chourasiya

भिलाई   : भिलाई से बड़ी खबर सामने आ रही है, भिलाई इस्पात संयंत्र के असिस्टेंट मैनेजर कृष्णकांत वर्मा ने फांसी लगा ली है। उन्होंने अपने निज निवास सेलुद गांव में आत्महत्या की। बताया जा रहा है कि कृष्णकांत वर्मा ने अपने पैतृक गांव सेलूद में फांसी लगाई है। मामले की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। फिलहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है, जिसमे बीएसपी प्रबंधन द्वारा काम को लेकर दबाव डालने की बात सामने आ रही है। इस बात का जिक्र सुसाइड लेटर में कृष्णकांत ने खुद किया है। फिलहाल मामले में उतई पुलिस विभाग के सहकर्मियों से पूछताछ कर आगे की जांच कर रही है।

बता दें कि असिस्टेंट मैनेजर कृष्णकांत वर्मा उर्फ राजू ने सोमवार की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कृष्णकांत का रिसाली में भी निवास था। वो सोमवार की सुबह आठ बजे सेलूद के निकला था। सेलूद पहुंचते ही उसने अपने छोटे भाई शशिकांत वर्मा को मैसेज कर सेलूद में ही रहने के लिए बोला। इसके बाद अपने घर में जाकर फांसी लगा ली।

 

Related Articles

Back to top button