छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, तीन महिलाओं की मौके पर मौत, कई घायल 

By Dinesh chourasiya

 

 

जगदलपुर। CG BREAKING : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। गीदम मार्ग के बस्तनार घाट में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, जिसमे सवार 3 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना कोडेनार थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार दुर्गम परिवार के लोग आज बीजापुर से जगदलपुर शादी समारोह में शरीक होने आ रहे थे तभी किलेपाल के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में स्कॉर्पियों पेड़ से जा टकराई, हादसा इतना भयंकर था कि इसमें तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, अन्य चार गंभीर रूप से घायल हैं जिनका उपचार किलेपाल के स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

 

बता दें कि हमेसा ही एनएच 63 पर हादसे होते आ रहे हैं, जिसमें अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है, हालांकि घटना के बाद मौके पर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी के शव को निकाल लिया है, पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

 

Related Articles

Back to top button