
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी जारी की है। तेज हवाओं के साथ कुछ स्थानों में ओलावृष्टि और बारिश हो सकती है।
By Dinesh chourasiya
मध्य प्रदेश के मध्य भागों से दक्षिण तमिलनाडु तक एक ट्रफ रेखा जा रही है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण आंतरिक कर्नाटक पर बना हुआ है। 6 मई को दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती परिसंचरण विकसित होने की उम्मीद है। इसके प्रभाव से अगले 48 घंटों के दौरान उसी क्षेत्र में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।अगले 24 घंटों के दौरान, पश्चिमी हिमालय पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है ऊंचे पहाड़ों पर एक-दो स्थानों पर बर्फबारी भी हो सकती है।














