
छत्तीसगढ़
बजरंग दल ने कांग्रेस की शव यात्रा निकाल जलाया पुतला, कांग्रेस भवन में घुसकर की नारेबाजी।चुनावी घोषणा पत्र में बजरंग दल को बैन करने का मामला आग की तरह फैलता ही जा रहा है।
By Dinesh chourasiya
धमतरी। कर्नाटक चुनावी घोषणा पत्र में बजरंग दल को बैन करने का मामला आग की तरह फैलता ही जा रहा है। राजनीतिक सरगरर्मियों के साथ अब जगह-जगह पर भी इसके असर दिख रहे हैं
अब छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में भी ये मामला उफान मारने लगा है। इस मामले को लेकर बजरंग दल ने कांग्रेस की शव यात्रा निकाली। साथ ही कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी भी किया।














