छत्तीसगढ़

शादी समारोह में जाते हुए तेज रफ़्तार अनियंत्रित वाहन ने ट्रैक्टर ट्रॉली को मारी टक्कर, 3 लोगों की मौत, 10 घायल 

By Dinesh chourasiya

सूरजपुर। CG ACCIDENT BREAKING : जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां एक तेज रफ़्तार अनियंत्रित वाहन ने ट्रैक्टर ट्रॉली को ठोकर मार दी। हादसे में 3 बच्चे, 3 महिला सहित 10 लोग घायल हो गए हैं। इनमे से पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

जानकारी के अनुसार, ग्रामीण ट्रैक्टर में सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान झिलमिली इलाके में एक अनियंत्रित वाहन ने ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। इस हादसे में 3 बच्चे, 3 महिला सहित 10 लोग घायल हो गए। इन घायलों में से 2 बच्चे सहित 5 लोगों की हालत गंभीर है। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल सूरजपुर रेफर किया गया है। घटना की सूचना पर पहुंची  पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button