
निगम प्रशासन ने 07 कर्मचारियों को दी स-सम्मान विदाई
भिलाई नगर/ 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नगर पालिक निगम के 07 कर्मचारियों को ससम्मान विदाई दी गई। निगम प्रशासन की ओर से कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह, शाॅल और फल भेंट करते हुए सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना किया गया। इसके पूर्व सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों ने भिलाई निगम में सेवाकाल के दौरान आई कठिन परिस्थितियों को बताते हुए अपने अनुभव को साझा करते हुए सभी को कार्यालय में आपसी सामंजस्य बनाकर कार्य करने के लिए प्रेरित किए।
स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेन्द्र मिश्रा ने कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों ने निगम के हर कठिन परिस्थितियों में काम करते हुए कई उपलब्धियां हासिल किए है जिसके लिए उन्होंने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किए और सेवानिवृत्त होने के बाद अब आप सभी पूरे परिवार के साथ अच्छा जीवन बिताएं और अपने अनुभवों के साथ समाज के अच्छे कार्यों में सहभागी बने।







इसी प्रकार सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के साथ कार्य करने वाले अन्य कर्मचारियों ने उनके साथ बिताए समय को याद करते हुए उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य किए और सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि सेवानिवृत्त होने के बाद भी निगम परिवार का एक हिस्सा है, किसी भी समस्या में निगम प्रशासन की ओर से सहायता की जाएगी।
62 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नगर पालिक निगम भिलाई के विजय लक्ष्मी तिवारी पति स्व. राकेश तिवारी भृत्य, बी. डेविड आ. स्व. बी. कोण्डैया सफाई कामगार, भुवन राम यादव आ. स्व. नम्मूराम यादव चैकीदार, अमृत बाई पति स्व. राधेलाल वार्ड प्यून, जयप्रकाश चौरे आ. स्व. बालकृष्ण चौरे हेल्पर क्लीनर, नकुल राम मिर्झा आ. तुलुवा राम चैकीदार, लक्ष्मैया आ. तातैया सफाई कामगार कर्मचारियों को सेवानिवृत्त होने पर बिदाई दी गई। बिदाई





