देश-विदेशव्यापार

जोमैटो ही नहीं पेटीएम, पॉलिसीबाजार समेत ये आईपीओ हुए फ्लॉप, डुबोए निवेशकों के पैसे, इश्यू प्राइस बेहद नीचे शेयर

New Age IPO: जोमैटो के शेयर (Zomato stock) इन दिनों चर्चा में हैं। इस शेयर से निवेशकों को तगड़ा नुकसान हुआ है। हालांकि, जोमैटो के शेयरों की लिस्टिंग जबरदस्त हुई थी क्योंकि यह भारतीय बाजारों में 51 प्रतिशत के बंपर प्रीमियम पर लिस्ट हुई थी। जोमैटो के शेयर की कीमत लिस्टिंग के बाद ऊपर की ओर बढ़ती गई। नवंबर 2021 में  एनएसई पर यह शेयर अपने लाइफ-टाइम हाई 169 रुपये के स्तर पर चढ़ गया। हालांकि, चार्ट पैटर्न पर ब्रेकडाउन के बाद से स्टॉक नए निचले स्तर पर जा रहा है और अब तक निवेशकों को भारी नुकसान हो चुका है। हालांकि, Zomato अकेला टेक स्टॉक नहीं है, जिसने निवेशकों के पैसे डुबोए हैं। यह लिस्ट काफी बड़ी है। इसमें पेटीएम, पॉलिसीबाजार, नायका, कारट्रेड टेक आदि जैसे तकनीकी दिग्गज शामिल हैं।

 

पेटीएम (PAYTM): जोमैटो की तरह पेटीएम के शेयर भी बाजारों में बड़ी धूमधाम से पेश किए गए लेकिन दलाल स्ट्रीट पर पेटीएम के शेयरों की शुरुआत कमजोर रही। पेटीएम शेयर की कीमत ने एनएसई पर ₹1950 प्रति शेयर पर अपनी शुरुआत की, जबकि यह बीएसई पर ₹1955 में खुला। यह इश्यू प्राइस ₹2150 प्रति इक्विटी शेयर से लगभग 9 प्रतिशत कम था। पेटीएम के शेयर लिस्टिंग के बाद और नीचे चले गए। लिस्टिंग डेट में ही निवेशकों को 27 प्रतिशत से अधिक का नुकसान हो गया था। पेटीएम के शेयर की कीमत आज ₹705 है। यह अपने इश्यू प्राइस से 67 फीसदी कम है।

पीबी फिनटेक (PB Fintech): पॉलिसीबाजार या पीबी फिनटेक के शेयरों को शुरुआती बाजारों में नवंबर 2021 में ₹940 से ₹980 प्रति इक्विटी शेयर के मूल्य बैंड पर पेश किया गया था। पीबी फिनटेक का शेयर ₹1150 प्रति शेयर पर खुला था। इसने लगभग 17 प्रतिशत प्रीमियम दिया। स्टॉक जल्द ही एनएसई पर ₹1,470 के अपने ऑल टाइम हाई पर चढ़ गया। हालांकि, उसके बाद यह लगातार गिर रहा है और इसने हाल ही में एनएसई पर ₹454.30 प्रति शेयर पर पहुंचा जो कि इसका नया 52-वीक का लो स्तर है। पॉलिसीबाजार शेयर की कीमत आज ₹469 है। यह अपने ऊपरी मूल्य बैंड ₹980 के 52 प्रतिशत कम है।

नायका (Nykaa): Nykaa का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) अक्टूबर 2021 में ₹1085 से ₹1125 प्रति इक्विटी शेयर के प्राइस बैंड पर लॉन्च किया गया था। Nykaa शेयर की कीमत BSE और NSE पर 75 प्रतिशत से अधिक के भारी प्रीमियम पर खुली और इसकी लिस्टिंग के एक महीने के भीतर निवेशकों के पैसे को दोगुना करते हुए ₹ 2,573.70 प्रति शेयर के लाइफ टाइम हाई पर चढ़ गई। हालांकि, तब से नायका शेयर की कहानी पूरी तरह से अलग रही है। फरवरी 2022 के अंत तक, Nykaa के शेयरों में गिरावट आई और NSE पर ₹1,207.50 प्रति शेयर के 52-सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गया, जो इसके 52-सप्ताह के उच्च स्तर से लगभग 53 प्रतिशत कम है। Nykaa के शेयर की कीमत आज लगभग ₹1400 के स्तर पर है, जो इसके IPO मूल्य से अधिक है। लेकिन लिस्टिंग के बाद स्टॉक में निवेश करने वालों के लिए बहुत कम है।

कार ट्रेड टेक (CarTrade Tech): इस टेक कंपनी का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) अगस्त 2021 में ₹1585 से ₹1618 प्रति इक्विटी शेयर के प्राइस बैंड पर लॉन्च किया गया था। यह इश्यू रियायती मूल्य पर खुला और लिस्टिंग के बाद से ही बिकवाली का दौर चल रहा है। CarTrade शेयर की कीमत आज ₹690 प्रति शेयर है, जो इसके इश्यू प्राइस से लगभग 57 प्रतिशत कम है।

 

Related Articles

Back to top button