छत्तीसगढ़

घर लौटने के दौरान पिकअप वाहन से की टक्कर से बाइक सवार 2 दोस्तों की मौत, तीसरा घायल, कपड़े खरीदकर लौट रहे थे घर

जयनगर;- कपड़ा खरीदी कर शनिवार की रात घर लौट रहे बाइक सवार 3 युवकों को अज्ञात पिकअप चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सडक़ पर इधर-उधर सिर के बल जा गिरे। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवकों को अंबिकापुर के एक अस्पताल ले जाया गया, यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने 2 युवकों को मृत घोषित  कर दिया, जबकि तीसरे  इलाज जारी है। इधर बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद चालक पिकअप लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरु कर दी है।

सूरजपुर जिले के जयनगर थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम पंचायत कंदरई बासेनपारा निवासी 22 वर्षीय तुलेश्वर सिंह पिता स्व. धरमजीत सिंह गांव के ही दोस्तों 24 वर्षीय अमन सिंह व महेंद्र सिंह के साथ शनिवार को विश्रामपुर में कपड़े खरीदने आया था। तीनों कपड़े खरीदने के बाद रात में बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे।

इसी दौरान ग्राम पंचायत कोरेया व कंदरई के मध्य आमापारा मोड़ के पास विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात पिकअप चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवारों को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर से तीनों सडक़ पर गिरे और उनके सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटें आईं।

 

Related Articles

Back to top button