छत्तीसगढ़

दुर्ग SP डॉ. अभिषेक पल्लव समेत पुलिसकर्मियों ने बोरे-बासी खाकर की दिन की शुरुवात की

By Dinesh chourasiya

भिलाई  01 मई। देश भर में 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ में भी मजदूर दिवस मेहनत के उत्सव के रुप में मनाया जाता है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आम जनता से अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर बोरे बासी खाकर अपनी संस्कृति के गौरव मनाने की अपील की थी। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि पिछले साल हम लोगों ने एक मई को बोरे बासी तिहार मनाया था। इस बार भी बोरे बासी तिहार मनाएंगे। मुख्यमंत्री ने आम नागरिकों से ऐसे ही उत्साह के साथ इस बार भी बोरे बासी तिहार में शामिल होने का आग्रह करते हुए इसे सोशल मीडिया में शेयर करने की अपील की है। इसी कड़ी में दुर्ग पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने पुलिस कर्मियों के साथ बोरे-बासी खाया। बोरे समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने बोरे-बासी खाकर अपनी ड्यूटी की शुरुआत की।

 

Related Articles

Back to top button