छत्तीसगढ़

आज मनाया जाएगा बोरे बासी तिहार, सीएम बघेल समेत प्रदेश के सभी मंत्री लेंगे ‘बोरे बासी’ का आनंद…

रायपुर । आज दुनियाभर में मजदूर दिवस मनाया जाएगा। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई बडे़ कार्यक्रम होंगे। छत्तीसगढ़ में भी अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस मनाया जाएगा लेकिन छत्तीसगढ़िया स्टाइल में। छत्तीसगढ़ में भारी मात्रा मेहनतकश मजदूर इस पावन धरा को स्वर्ग बनाने में लगे हुए है।

उनके ही प्रयासोसे आज छत्तीसगढ़ कई मामलो देश में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है। ऐसे में सीएम बघेल अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर बोरे बासी तिहार मनाने की घोषणा की है। छत्तीसगढ़ के सभी मंत्री और विधायक अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर बोरे बासी तिहार मनाएंगे। मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री प्रदेश के मजदूरों के साथ बोरे बासी का आनंद लेंगे।

सीएम बघेल ने कहा “यूं तो पूरी दुनिया में मेहनतकश लोगों के लिए एक मई की तारीख को मेहनत के उत्सव के रूप में मनाया जाता है, लेकिन हमारे प्रदेश में यह दिवस इसलिए और भी खास है क्योंकि हमारा प्रदेश किसानों,आदिवासियों और मजदूरों का प्रदेश है। हमारे खेत, जंगल, खदान और कारखानों को हमने पसीने से सींचकर खड़ा किया है।

ये हमारी ताकत है। इन सभी जगहों पर अपना पसीना बहाने वाले लोगों ने ही प्रदेश को अपने कंधों में संभाल रखा है। इनके श्रम का सम्मान करने और श्रम का उत्सव मनाने के लिए हमने एक मई को बोरे बासी तिहार के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।

 

Related Articles

Back to top button