छत्तीसगढ़

60 वार्डो में मवेशियो का रोका छेका अभियान निरंतर चलाये प्रशासन -वोरा मवेशियों के कारण होने वाली घटना दुर्घटनाओं पर विधायक वोरा ने चिंता जताई : खुले में घूमने वाले मवेशियों को पकड़ने अभियान चलाने कहा

दुर्ग / नगर निगम एरिया में हजारों मवेशियों के सड़क पर खुले में घूमने और इनसे होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर विधायक अरुण वोरा ने गहरी चिंता जताई है। बुधवार को दो सांडों की लड़ाई के कारण शिव नगर डोंगिया तालाब पार निवासी रूखमीन बाई (80 वर्ष) की मौत होने के बाद वोरा ने निगम अधिकारियों को लगातार रोका छेका अभियान चलाने कहा है।

वोरा आज पीड़ित परिवार से मिलने भी गए। सांडों की लड़ाई में एक अन्य महिला के पैर में भी चोट आई है। वोरा ने मौके पर ही कलेक्टर और निगम कमिश्नर से फोन पर चर्चा की और खुले में घूमने वाले मवेशियों को पकड़ने का अभियान चलाने कहा है। वोरा की मौजूदगी में ही निगम का काऊ केचर वार्ड में पहुंचा और खुले में घूम रहे मवेशियों को पकड़ने का अभियान चालू कराया। वोरा ने निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर को निर्देश देते हुए कहा है कि निगम का स्वास्थ्य विभाग का अमला हर वार्ड में घूम-घूम कर जनता की शिकायत के अनुसार मवेशियों को पकड़ने की कार्यवाही करें।

ताकि, भविष्य में दुर्घटना दोबारा न होने पाए। बाजार और सड़क व चौक-चौराहे पर खुले में घूम रहे मवेशियों को गोठान में शिफ्ट किया जाना चाहिए। गौरतलब है कि शहर के अधिकांश वार्डों में ढेर सारे मवेशियों का जमावड़ा रहता है। नागरिकों का कहना है कि इन मवेशियों को बांध कर न रखने से अक्सर आम नागरिक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। कई बार ऐसी ही घटनाओं में मौत भी हो चुकी है। मवेशियों की निरन्तर बढ़ती संख्या से लोगों का जीना दूभर कर दिया हैं।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button