
भिलाई के कैम्प 2 क्षेत्र में मदरसे में पढ़ने गया छात्र 4 दिन से लापता था आज बिहार में मिला
By Dinesh chourasiya
भिलाई के कैंप क्षेत्र में संचालित मदरसे से 13 साल का अयान राइन 4 चार दिन से लापता था परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने छावनी थाने में मामला दर्ज कराया था







मगर बच्चा मगलवार को बिहार के रेलवे स्टेशन में मिला जीआरपी पुलिस बच्चे को अपनी कस्टडी में रख कर परिवार वालों को सचना दी
बच्चों को लेने के लिए उसके माता-पिता बिहार के लिए सारनाथ एक्सप्रेस से रवाना हो गए




अयान की मां शकीला खातून ने बताया कि 5 जुलाई की शाम घर से कुछ दूरी पर स्थित चटाई क्वॉर्टर मदरसा में वो पढ़ने गया था, लेकिन वो वहां नहीं पहुंचा। कुछ समय बाद मदरसे के हाफ़िज़ का उनके पास फ़ोन आया कि अयान मदरसे नहीं आया है। इससे परिजन चौंक गए और उसको खोजने निकल गए।
शाम को खुद अयान को मदरसे तक छोड़ा
उनका कहना है कि जब वो शाम को खुद अयान को मदरसे छोड़कर आए हैं तो फिर वो कहां चला गया। मोहम्मद अजहरुद्दीन ने बताया कि हर शुक्रवार उसकी मदरसे में छुट्टी रहती है, तो वो घर आ जाता है। इसके बाद अगले दिन फिर से मदरसे तक छोड़कर आते हैं।
CCTV फुटेज में अयान दिखा मदरसे से जाते हुए
परिजनों ने बताया कि बीती 5 जुलाई की शाम 5.30 बजे अयान को उसकी दादी ने मदरसे तक छोड़ा था। इसके बाद 5 जुलाई की रात 10:00 बजे मदरसे के हाफिज का फोन आता है और कहते हैं कि अयान मदरसे नहीं पहुंचा है।
घबराकर घर वाले मदरसे पहुंचते हैं और उसके बाद वहां लगे CCTV फुटेज को देखते हैं। उसमें पता चलता है कि अयान वहां से जाते हुए नजर आ रहा है। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी तत्काल छावनी थाने में दी। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी मगर बच्चा सकुशल विहार रेलवे स्टेशन में मिला वहां से उसके नाना ने बच्चे को अपने साथ ले गए घर आपकी जानकारी के बता दे की बच्चे के नाना नानी भी बिहार के निवासी हैं







