छत्तीसगढ़राजनीति

धरमलाल कौशिक का बड़ा बयान.. छ.ग.कांग्रेस की सरकार को अपनी सरकार कहते थे नक्सली..

रायपुर। दंतेवाड़ा में हुए नक्सली घटना को लेकर बयानबाजी का दौर जारी है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने अब घटना को लेकर राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। कौशिक ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आने के बाद नक्सलियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। नक्सली अपनी सरकार कहना शुरू कर दिए हैं। लगातार नक्सल घटनाएं घट रही हैं। नक्सली बोल रहे हैं हम शहीद जवानों का शव जलाने नहीं देंगे। इससे समझा जा सकता है छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का हौसला कितना बुलंद है।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने आगे कहा कि आम सिविलियन का मनोबल गिर रहा है, नक्सली लगातार उत्पात मचा रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि, जब सरकार से बात होती तो सरकार का जवाब आता है कि हमने नक्सलियों को अंतिम सिरे पर भेज दिया है। नक्सली अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। लेकिन यह सुनते- सुनते साढ़े 4 साल का समय अब बीत गया है। नक्सली वारदात कम नहीं हुई है। आगे उन्होंने कहा कि, इसका मुख्य कारण सरकार का स्पष्ट नीति नहीं होना है। नक्सलियों के प्रति सरकार का जो रवैया नक्सलियों से लड़ने का होना चाहिए, वो खत्म हो गया है। इसलिए नक्सली लगातार वारदात कर रहे हैं।

 आगे कौशिक ने सीएम भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि, भारतीय जनता पार्टी, डॉ रमन सिंह के कार्यकाल में नक्सली अंतिम पड़ाव पर चले गए थे। लेकिन कांग्रेस की सरकार आने के बाद जिस तरह नक्सली सड़कों के किनारे आ गए हैं, हमला कर रहे हैं, साढ़े 4 साल में कांग्रेस के द्वारा कोई नीति नहीं बनी, जिससे कि नक्सलियों के खिलाफ कोई लड़ाई लड़ सके। उसी का परिणाम है आज नक्सली लगातार घटना कर रहे हैं। ना स्पष्ट नीति है ना सरकार की नियत है। दोनों नहीं होने कारण नक्सलियों का हौसला बढ़ा हुआ है। नक्सली खुद बोलने लगे हैं कि हमारी सरकार आ गई है। जब नक्सली बोले कि सरकार हमारी है तो समझ सकते हैं सरकार का नक्सलियों के प्रति रवैया क्या है।

 

Related Articles

Back to top button