छत्तीसगढ़

पत्नी, हृदय विदारक दृश्य देख रो पड़ा पूरा गांव, देखें वीडियो

By Dinesh chourasiya

नक्सली हमले में शहीद होने वाले 10 जवानां में बड़े गडरा ग्राम पंचायत के कवासी पारा के दो जवान भी शामिल थे। आज एक साथ दो चिताओं को मुखाग्नि दी गई तो समूचा गांव रो पड़ा। नक्सली हमले में इस गांव के राजू रात करटम और जगदीश कवासी की शहादत हुई। दोनों ही गोपनीय सैनिक थे। दोनों शहीद जवान एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे। राजू करटम विवाहित था।

गुरूवार को अंतिम विदाई के दौरान एक ऐसा लम्हा आया जब मौके पर मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गई। दरअसल, राजू करटम के अंतिम संस्कार के वक्त उसकी पत्नी रेशमा चिता के ऊपर ही लेट कर विलाप करने लगी और मुझे भी साथ ले चलो कहकर जोर-जोर से रोने लगी।जिसको देख कर सबकी आँखें नम हो गयी।

 

 

 

Related Articles

Back to top button