CG में गर्लफ्रेंड से सेक्स कर Video बनाया, दोस्तों को दिखाया:दोस्त भी दबाव बनाने लगे, मना करने पर फूटेज वायरल करने की धमकी दी; 10 दबोचे गए
By Dinesh chourasiya
छत्तीसगढ़ के कोरबा में बॉयफ्रेंड ने नाबालिग गर्लफ्रेंड का अश्लील वीडियो बनाकर अपने दोस्तों को दिखा दिया। इसके बाद दोस्त वीडियो वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग लड़की पर संबंध बनाने का प्रेशर डालने लगे। वे गंदे-गंदे इशारे भी करते थे।







लड़कों की हरकतों से तंग आकर नाबालिग ने अपने भाई को सारी बातें बताई, जिसके बाद दोनों थाने पहुंचे। भाई की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए बॉयफ्रेंड समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला बालको नगर थाना क्षेत्र का है। सभी आरोपी मजदूरी करते हैं, पुलिस ने उन्हें जेल में डाल दिया है।




जानकारी के मुताबिक होरी लाल चौहान (30) मजदूरी का काम करता है। लड़की की उम्र 17 साल है, उसने 10वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। दोनों एक ही गांव का रहने वाले हैं।पिछले 2 सालों से होरी लाल और नाबालिग लड़की का अफेयर चल रहा था।
इस बीच उनके बीच कई बार शारीरिक संबंध भी बने। इस दौरान होरी लाल ने धोखे से लड़की का न्यूड वीडियो बना लिया था। बाद में उसने यह वीडियो अपने दोस्तों को दिखाया। होरी लाल के दोस्त भी मजदूरी करते हैं। वीडियो देख उनकी भी नीयत बिगड़ने लगी थी। वे लड़की को देखकर अश्लील इशारें करते थे।
दोस्तों ने सेक्स करने दबाव बनाया
होरी लाल के दोस्तों ने नाबालिग को लड़की को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। वे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर संबंध बनाने के लिए लगातार दबाव बनाने लगे। इसके अलावा लड़की को देख गंदे-गंदे इशारे करने लगे।
दोस्तों की इस हरकत से लड़की परेशान हो गई। उसने अपने भाई को पूरी बात बताई। इसके बाद दोनों बालको थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने केस दर्ज किया।
न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल
आरोपियों के खिलाफ रेप, ब्लैकमेलिंग और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जहां से सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया





