Uncategorized

दुर्ग के शिवनाथ नदी के पास मोबाइल लुटेरे को पुलिस की टीम ने दबोचा  आरोपियों के पास से 04 नग मोबाइल फोन। 2. 02 नग मोटरसाइकिल। 3. 02 नग धारदार हथियार। 4. एटीएम कार्ड एवं अन्य सामग्री। 5. कुल लगभग 1,40,000 रुपये मूल्य का सामान बरामद

By Dinesh chourasiya

 

 

चौकी अंजोरा क्षेत्र में मोबाइल झपटमारी एवं लूट की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की गई। दिनांक 06.06.2026 की रात्रि महमरा शिवनाथ नदी एनीकेट पर प्रार्थी के साथी के हाथ से मोबाइल झपटकर विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। विवेचना के दौरान पुलिस ने एक आरोपी एवं एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर लूटा गया मोबाइल बरामद किया तथा चोरी का मोबाइल खरीदने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार किया।

द्वितीय प्रकरण में दिनांक 17.04.2026 की रात्रि रसमड़ा हाईवे रोड पर राहगीर को रास्ता पूछने के बहाने रोककर उसकी शर्ट की जेब से दो मोबाइल फोन एवं एटीएम कार्ड झपट लिया गया था। घटना के बाद आरोपियों ने प्रार्थी को धक्का देकर फरार हो गए थे। तकनीकी विश्लेषण एवं मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी एवं दो विधि से संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का मोबाइल खरीदने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया।

दोनों प्रकरणों में आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की प्रासंगिक धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। प्रकरणों की विवेचना जारी है।

 

 

 

▪️ आरोपी का विवरण :

1. यश कुमार साहू, उम्र 19 वर्ष, निवासी शक्ति नगर, दुर्ग।
2. प्रशिक्षित सिंह, उम्र 21 वर्ष, निवासी दीपक नगर, दुर्ग।
3. संदीप कौशल, उम्र 19 वर्ष, निवासी सिकोला भाटा, दुर्ग।
4. ध्रुव वैश्य, उम्र 22 वर्ष, निवासी मदर टेरेसा नगर, सुपेला, दुर्ग।
5. तीन नाबालिक आरोपी

▪️ जप्त सामान

1. 04 नग मोबाइल फोन।
2. 02 नग मोटरसाइकिल।
3. 02 नग धारदार हथियार।
4. एटीएम कार्ड एवं अन्य सामग्री।
5. कुल लगभग 1,40,000 रुपये मूल्य का सामान बरामद

 

Related Articles

Back to top button