
अंतागढ़-रायपुर ट्रेन में भारी भीड़ का वीडियो वायरल, ट्विटर शिकायत के बाद रेलवे ने लिया संज्ञान; RPF दुर्ग को भेजा गया मामला
वायरल वीडियो पर रेलवे का एक्शन, RPF रायपुर बोली— मामले का लिया संज्ञान, RPF दुर्ग को कराया गया नोट
रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)
बालोद। अंतागढ़ से रायपुर जाने वाली यात्री ट्रेन में भारी भीड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रेलवे प्रशासन हरकत में आ गया है। वायरल वीडियो में ट्रेन के डिब्बों के अंदर और दरवाजों के पास बड़ी संख्या में यात्री सफर करते दिखाई दे रहे हैं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।








मामले को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर उठाए जाने के बाद RailwaySeva ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सूचित करने की जानकारी दी। इसके बाद RPF SECR Headquarters ने मामले को आगे की जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए RPF SECR Raipur को टैग करते हुए लिखा, “Kindly look into this matter.”





इसके जवाब में RPF SECR Raipur ने X पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, “मामले को संज्ञान में लिया गया है तथा आरपीएफ दुर्ग को इस संबंध में नोट कराया गया है।”

गौरतलब है कि वायरल वीडियो में ट्रेन में क्षमता से अधिक भीड़ दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रेल मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र, मजदूर, कर्मचारी और आम नागरिक यात्रा करते हैं, लेकिन यात्रियों की बढ़ती संख्या के अनुरूप पर्याप्त कोच और सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं।

रेलवे की ओर से मामले का संज्ञान लिए जाने के बाद यात्रियों को उम्मीद है कि भीड़भाड़ की समस्या के समाधान और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जल्द आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। वहीं यात्रियों ने अतिरिक्त कोच लगाने और नियमित निगरानी की मांग भी की है।





