Uncategorized

दुर्ग के उतई में नकली सोने के बिस्किट बेचे पांच आरोपी दबोचे गए  आरोपियों के कब्जे से लगभग 1.242 किलोग्राम सोने के नकली दिखने वाला बिस्किट, जब्त

By Dinesh chourasiya

 

प्रार्थी जितेंद्र साहू निवासी बोरसी की रिपोर्ट पर थाना उतई में अपराध क्रमांक 288/2026, धारा 318(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपीगण लोगों को यह विश्वास दिलाते थे कि उन्हें जमीन में गड़ा हुआ हंडा मिला है, जिसमें सोने के बिस्किट एवं सिक्के प्राप्त हुए हैं। आरोपी नकली धातु को असली सोना बताकर कम कीमत में बेचने का प्रलोभन देते थे तथा इस प्रकार लोगों से धन प्राप्त कर धोखाधड़ी करते थे।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न जिलों में दबिश दी गई। तकनीकी विश्लेषण, भौतिक साक्ष्य एवं सतत निगरानी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से बरामद धातु प्रथम दृष्टया नकली प्रतीत हो रही है, जिसका उपयोग लोगों को ठगने के उद्देश्य से किया जाता था।

 

▪️ आरोपी का

1. दिनेश कुमार टंडन, उम्र 50 वर्ष, निवासी गाड़ाडीह, थाना उतई, जिला दुर्ग।
2. पन्नालाल कुर्रे, उम्र 42 वर्ष, निवासी सीपत पिपरिया, जिला कोरबा।
3. गणेशराम गंधर्व, उम्र 56 वर्ष, निवासी सहसपुर लोहारा, जिला कबीरधाम।
4. रामस्वरूप रौतेल, उम्र 30 वर्ष, निवासी जगतपुर, थाना करंजिया, जिला डिंडोरी (मध्यप्रदेश)।
5. भानुप्रताप डहरिया, उम्र 40 वर्ष, निवासी तारा भाटापारा, थाना पाटन, जिला दुर्ग।

▪️ जप्त

1. लगभग 01 किलो 242 ग्राम वजन के सोने जैसे दिखने वाले नकली धातु के बिस्किट।
2. एक सोने के सिक्के जैसा दिखने वाला धातु का सिक्का, वजन लगभग 6.38 ग्राम।
3. घटना में प्रयुक्त वैगनआर कार क्रमांक CG-04-HC-6220।
4. मोबाइल फोन

Related Articles

Back to top button