AccidentAradhna news BalodBalodUncategorizedछत्तीसगढ़राजनीतिस्वास्थ्य
Trending

60 प्रतिशत दिव्यांग होने के बावजूद पेंशन से वंचित सोहन साहू, दस्तावेजों सहित कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार

क्राइम रिपोर्टर रितेश कुमार की खबर

रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर ( पत्रकार )

बालोद। शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के दावों के बीच बालोद नगर के वार्ड क्रमांक 20 पाररास निवासी 42 वर्षीय सोहन साहू अब भी दिव्यांग पेंशन योजना के लाभ से वंचित हैं। 60 प्रतिशत दिव्यांग होने तथा बीपीएल परिवार से संबंधित होने के बावजूद उन्हें आज तक दिव्यांग पेंशन स्वीकृत नहीं हुई है, जिससे उनके सामने आर्थिक एवं सामाजिक कठिनाइयां लगातार बढ़ती जा रही हैं।

 

filter: null; fileterIntensity: null; filterMask: null; captureOrientation: 90;
runfunc: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:0.0000,0.0000;
brp_del_sen:0.0000,0.0000;
motionR: null;
delta:null;
module: document;hw-remosaic: false;touch: (0.53675944, 0.6575697);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 46;

 

मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर बालोद को आवेदन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई। आवेदन के साथ सोहन साहू का दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं बीपीएल प्रमाण पत्र भी संलग्न किया गया है, जो उनकी पात्रता को प्रमाणित करता है।

 

filter: null; fileterIntensity: null; filterMask: null; captureOrientation: 90;
runfunc: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:0.0000,0.0000;
brp_del_sen:0.0000,0.0000;
motionR: null;
delta:null;
module: document;hw-remosaic: false;touch: (0.53675944, 0.6575697);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 322.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 48;
filter: null; fileterIntensity: null; filterMask: null; captureOrientation: 90;
runfunc: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:0.0000,0.0000;
brp_del_sen:0.0000,0.0000;
motionR: null;
delta:null;
module: document;hw-remosaic: false;touch: (0.53675944, 0.6575697);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 329.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 48;

 

आवेदन में बताया गया है कि शासन द्वारा निर्धारित सभी आवश्यक मापदंडों को पूरा करने के बावजूद उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर होने एवं दिव्यांगता के कारण उन्हें दैनिक जीवन-यापन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 

filter: null; fileterIntensity: null; filterMask: null; captureOrientation: 180;
runfunc: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:0.0000,0.0000;
brp_del_sen:0.0000,0.0000;
motionR: null;
delta:null;
module: document;hw-remosaic: false;touch: (0.53675944, 0.6575697);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 318.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 48;

 

 

इस अवसर पर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष ईश्वर साहू ने कहा कि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर मिलना चाहिए और प्रशासन को इस मामले में संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए। आराधना न्यूज़ के ब्यूरो चीफ विजय कुमार ने भी मामले को गंभीर बताते हुए पात्र व्यक्ति को उसका अधिकार दिलाने की मांग की।

 

 

 

 

वहीं समाधान जन सेवक बालोद के ग्रुप एडमिन रितेश कुमार ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए तथा यदि कोई पात्र हितग्राही वंचित रह जाता है तो यह चिंता का विषय है। इस दौरान समाजसेवी योगेश्वर सोनकर भी उपस्थित रहे और उन्होंने प्रशासन से शीघ्र जांच कर सोहन साहू को दिव्यांग पेंशन स्वीकृत करने की मांग की।

 

उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर पात्रता के आधार पर जल्द से जल्द दिव्यांग पेंशन स्वीकृत करने की मांग की है, ताकि सोहन साहू को राहत मिल सके और उन्हें शासन की योजना का लाभ प्राप्त हो सके

 

अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई कर पात्र दिव्यांग हितग्राही को उसका अधिकार दिलाता है।

Related Articles

Back to top button