Uncategorized

दुर्ग जिले के 08 थाना/चौकी क्षेत्रों से 10 आरोपियों को शराब  अवैध बेचते गिरफ्तार किया गया। उतई, जामगांव आर, छावनी, नगपुरा, जेवरा सिरसा, सुपेला, धमधा एवं नेवई क्षेत्रों से अवैध शराब  बेचने वाले का पुलिस की टीम ने पकड़ा  10 आरोपियों के कब्जे से 310 पौवा जब्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार  कर जेल भेजा गया

By Dinesh chourasiya

 

दुर्ग पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन विश्वास के अंतर्गत अवैध शराब, गांजा एवं अन्य मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर सतत निगरानी रखी जा रही है। इसी अभियान के तहत दिनांक 07.06.2026 को प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर जिले के उतई, जामगांव आर, छावनी, नगपुरा, जेवरा सिरसा, सुपेला, धमधा एवं नेवई थाना/चौकी क्षेत्रों में पृथक-पृथक दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करने वाले 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

कार्यवाही के दौरान आरोपियों के कब्जे से 310 पौवा से अधिक अवैध देशी मदिरा, शराब बिक्री से प्राप्त नगदी रकम एवं अवैध शराब बिक्री में प्रयुक्त 02 मोटर सायकल जप्त की गई। जप्त शराब, नगदी एवं वाहनों का कुल मूल्य लगभग 70,000 रुपये से अधिक है। सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

▪️ आरोपी  का नाम

1. चेलाराम देशलहरे, उम्र 43 वर्ष, ग्राम गोल पेण्ड्री, उतई।
2. बिरजूराम ठाकुर, उम्र 42 वर्ष, ग्राम तिलोदा रनचिरई, उतई।
3. दुकालूराम बघेल, उम्र 50 वर्ष, ग्राम तिलोदा रनचिरई, उतई।
4. मुकेश कुमार साह उर्फ फुरूरी, उम्र 34 वर्ष, गुढ़ियारी, जामगांव आर।
5. शेख सत्तार, उम्र 55 वर्ष, कसाई मोहल्ला, छावनी।
6. शिव पारधी, उम्र 24 वर्ष, खुर्सीडीह, नगपुरा, पुलगांव।
7. संतोष ठाकुर, उम्र 38 वर्ष, बोड़ेगांव, जेवरा सिरसा, पुलगांव।
8. चन्द्रशेखर मरकाम, उम्र 42 वर्ष, फरीद नगर, सुपेला।
9. यशवंती भारती, उम्र 24 वर्ष, परकोल, धमधा।
10. सोहन माण्डले, उम्र 62 वर्ष, नेवई।

1. 310 पौवा से अधिक अवैध देशी मदिरा।
2. शराब बिक्री से प्राप्त नगदी रकम।
3. अवैध शराब बिक्री में प्रयुक्त 02 मोटर सायकल।
4. कुल जप्ती मूल्य लगभग 70,000 रुपये से अधिक।

 

Related Articles

Back to top button