Uncategorized

भिलाई कैम्प 2 में कैरम सेंटर में हत्या के प्रयास के मामले में फरार 8 आरोपियों ने  छावनी थाना में सरेंडर किया  इस मामले चार आरोपी जेल में बंद है 

By Dinesh chourasiya

 

दिनांक 07.04.2026 को प्रार्थी मोहम्मद वसीम द्वारा थाना छावनी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अयाज अहमद सिद्दीकी के कैरम सेंटर, बड़ी मस्जिद के पास, अहमद नगर कैम्प-02 भिलाई में बैठा था। इसी दौरान एक व्यक्ति द्वारा सिगरेट मांगे जाने पर दुकान संचालक से मांगने की बात कहने पर विवाद उत्पन्न हो गया। इसके बाद संबंधित व्यक्ति ने अपने साथियों को बुलाकर प्रार्थी के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट की।

रिपोर्ट पर थाना छावनी में अपराध क्रमांक 198/2026 धारा 296, 351(3), 118(1), 109, 3(5) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपियों द्वारा हत्या करने की नियत से गला दबाने एवं नुकीली वस्तु से प्रहार कर चोट पहुंचाने के तथ्य सामने आए। प्रकरण में पूर्व में कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था। शेष फरार आरोपियों एवं अपचारी बालकों की लगातार तलाश कर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। तत्पश्चात विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

 

▪️ आरोपी का नाम

1. शहनवाज कुरैशी उर्फ शानु उर्फ अण्डा, उम्र 23 वर्ष, निवासी कैम्प-02 भिलाई।
2. शेख अनिस, उम्र 39 वर्ष, निवासी कैम्प-02 भिलाई।
3. मोहम्मद जाकिर, उम्र 23 वर्ष, निवासी कैम्प-02 भिलाई।
4. शोएब अख्तर, उम्र 23 वर्ष, निवासी कैम्प-02 भिलाई।
5. मोहम्मद अली उर्फ लल्लू कुरैशी उर्फ पप्पू कुरैशी, उम्र 36 वर्ष, निवासी कैम्प-02 भिलाई।
6. गौरव चौधरी उर्फ उल्लू, उम्र 19 वर्ष, निवासी कैम्प-02 भिलाई।
दो नाबालिक  भी शामिल है

 

 

Related Articles

Back to top button