देश-विदेश

धर्मशाला में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा कैंटर- एक ही परिवार के 4 सदस्यों सहित 5 की मौत

धर्मशाला : धर्मशाला के साथ लगते टंग क्षेत्र उथड़ाग्रां में दर्दनाक सडक़ हादसा पेश आया है। यहां रविवार दोपहर के समय एक कैंटर अनियंत्रित होकर 100 मीटर नीचे खाई में लुढक़ गया। हादसे में कैंटर में सवार 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतकों में 4 लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय कैंटर में कुल 8 लोग सवार थे। यह सभी खेतों में गेहूं की कटाई के बाद कैंटर में उसे लाद कर वापस आ रहे थे। इसी बीच उथड़ाग्रां के पास कैंटर अनियंत्रित होकर सडक़ से नीचे लुढक़ गया। हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 1 घायल ने टांडा अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Related Articles

Back to top button