देश-विदेश

नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल पर, अपनी इन मांगों को लेकर मंत्रियों के बंगलों का करेंगे घेराव

ग्वालियर। स्वच्छता सर्वेक्षण से पहले ग्वालियर में नगर निगम के कर्मचारियों ने हल्ला बोल दिया है। आज अपनी मांगे मनवाने के लिए मंत्रियों के बंगलों का घेराव करेंगे। साथ ही उन्होंने अल्टीमेटम दिया कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती है, तब तक वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। बता दें कि नगर निगम के बीते साढ़े तीन साल में इको ग्रीन कंपनी से निगम में आए 485 कर्मचारियों का पीएफ जमा नहीं किया। अपनी इस मांग को लेकर स्वच्छ सर्वेक्षण से पहले निगम के कर्मचारी हड़ताल पर हैं।

इन कारणों से निगम कर्मचारियों ने हल्ला बोला

दरअसल, ईको ग्रीन कंपनी एक चीन की कंपनी है। जिसने शहर में सफाई व्यवस्था का ठेका लिया था। लेकिन वह सफाई व्यवस्था ठीक से नहीं कर पाई। ऐसे में कंपनी अपना सारा सामान छोड़कर भाग गई थी, जिसमें उसके सफाई के उपकरण समेत टीपर वाहन भी शामिल थे। ऐसे में जब कर्मचारियों ने हंगामा किया तो नगर निगम के पूर्व कमिश्नर संदीप मकीन और पूर्व कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने एक ग्रीन के कर्मचारियों को नगर निगम में मर्ज करने का आदेश दे दिया था।

Related Articles

Back to top button