छत्तीसगढ़

RAIPUR NEWS : राजधानी में दिखा छत्तीसगढ़ बंद का व्यापक असर, जयस्तंभ चौक सहित 4 जगह चक्काजाम, दुकानों में लटका ताला 

By Dinesh chourasiya

 

रायपुर। RAIPUR NEWS : बेमेतरा में 2 समुदाय के बीच हुई हिंसा के बाद विहिप ने छत्तीसगढ़ बंद करने का आह्वान किया था, जिसका असर प्रदेश समेत राजधानी में दिखने को मिला है। बसों के पहिए थम गए हैं, दुकानों में ताला लटका नजर आ रहा है। साथ ही विहिप ने 4 जगह जयस्तंभ चौक, तेलीबांधा चौक, भाठागांव चौक और फाफाडीह चौक में चक्कजाम किया गया है। इस घटना के बाद सभी विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकताओं में काफी आक्रोश है। जिसका बीजेपी के कार्यकर्ताओ ने भी समर्थन किया है। वहीं कार्यकर्ताओं द्वारा जयस्तंभ चौक में चक्का जाम किया गया।

 

 

 

जानकारी के अनुसार, राजधानी में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता बंद करवाने के लिए निकले, जिनके साथ भाजपा नेता भी शामिल रहे। बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात हैं।

 

 

बता दें कि विश्व हिन्दू परिषद ने छत्तीसगढ़ में बेमेतरा जिले के साजा थाना क्षेत्र के बीरनपुर गांव में बीते दिनों एक विशेष वर्ग की ओर से की गई हत्या को लेकर मोर्चा खोल दिया है। विश्व हिंदू परिषद ने आज 10 अप्रैल को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। इस दौरान प्रदेश में जगह-जगह चक्काजाम किया जा रहा है। सभी व्यापारियों से दुकानें बंद कराई जा रही है। बाजार बंद रखने के लिए व्यावसायियों से अनुरोध किया गया। रायपुर में दुकान, बाजार सब पूरी तरह से बंद है। लोगों ने स्वयं बंद का समर्थन किया है। रायपुर चेंबर समेत व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखी हैं।

 

 

Related Articles

Back to top button