छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भिलाई दौरे पर खुर्सीपार शांति नगर वैशाली नगर में कई कार्यक्रम में होंगे शामिल

By Dinesh chourasiya

भिलाई ✍️आज शनिवार को शांतिनगर दशहरा मैदान में CM भूपेश बघेल देंगे करोड़ों की सौगात, भिलाईनगर विधानसभा के लिए कर सकते हैं कई बड़े ऐलान…छावनी में करेंगे लंच, पूरे समय विधायक देवेंद्र रहेंगे मौजूद,
। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार, 8 अप्रैल को भिलाई के शांति नगर, दशहरा मैदान और नवीन कॉलेज ग्राउण्ड में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम सहित अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम भूपेश बघेल कल शांतिनगर दशहरा मैदान में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे। आपको बता दें कि सीएम भूपेश के दिए फंड से शांतिनगर में दशहरा मैदान का निर्माण हो रहा है। इसके लिए पार्षद आभिषेक मिश्रा ने मांग की थी। जिसे देखते हुए विधायक देवेंद्र यादव ने अनुसंशा की और अब काम शुरू हो गया है। वहीं भिलाईनगर विधानसभा के लिए सीएम भूपेश कई बड़े ऐलान कर सकते हैं। भिलाई विधायक देवेंद्र यादव पूरे समय सीएम भूपेश के साथ रहेंगे। देवेंद्र अपने कार्यकाल में किए कार्यों को बताएंगे और भावी भिलाई के लिए विधायक देवेंद्र फंड मांग सकते हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दोपहर 12 बजे दुर्ग जिले के प्रथम बटालियन ग्राउण्ड, कातुलबोर्ड पहुंचेंगे। वहां वे नेहरू नगर गुरूद्वारा के समीप भेलवा तालाब का अवलोकन, मिलेट्स कैफे का शुभारंभ और सियान भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद दोपहर 12.20 बजे मुख्यमंत्री नेहरू नगर स्थित राधाकृष्ण मंदिर पहुंचकर दर्शन करेंगे और पूजा कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंदिर दर्शन के बाद मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 12.30 बजे शांति नगर, दशहरा मैदान में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम स्थल पहुचेंगे और स्थानीय लोगों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम के बाद वे दोपहर 1.50 बजे वैशाली नगर पहुचेंग
और वेंडिग जोन में मिलेट्स कैफे का लोकार्पण एवं हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरण करेंगे। इसके पश्चात वे दोपहर 2 बजे छावनी स्थित शहीद चुम्मन यादव की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

मुख्यमंत्री अपरान्ह 3.10 बजे खुर्सीपार में स्वामी आत्मानंद स्कूल का लोकार्पण करेंगे। वे 3.25 बजे नवीन कॉलेज मैदान में आयोजित भेंट-मुलाकत में शामिल होंगे और आमजनों से संवाद करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री शाम 5.45 बजे भिलाई निवास होटल में सामाजिक संगठनों से मुलाकात करेंगे और शाम 7.40 बजे सिविक सेंटर स्थित अर्जुन रथ का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद रात 8 बजे मुख्यमंत्री सुपेला चौक स्थित पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. चंदूलाल चंद्राकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और सुपेला सात अजुबा के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री बघेल रात 8.05 बजे राजधानी रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related Articles

Back to top button