छत्तीसगढ़

बिजली उत्पादन में छत्तीसगढ़ का विद्युत गृह देशभर में अव्वल, विभिन्न प्रदेशों के 33 स्टेट सेक्टर में CSPGCL को मिला छठवां स्थान

By Dinesh chourasiya

रायपुर. छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी ने देशभर में सर्वश्रेष्ठ विद्युत उत्पादन में छठवां स्थान प्राप्त किया है. केंद्र सरकार का उपक्रम सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी (केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण) नई दिल्ली ने विभिन्न प्रदेशों के 33 स्टेट सेक्टर में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी को बेहतर परफार्मेंस के लिए यह रैंकिंग दी है.

जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक संजीव कुमार कटियार ने बताया कि जनरेशन कंपनी के सभी संयंत्रों ने तमाम चुनौतियों के बावजूद बेहतर प्रदर्शन किया है.

कोरबा पूर्व के 250 मेगावाट के दो यूनिट का प्लांट लोड फैक्टर (पीएलएफ) 83.30 प्रतिशत

जनरेशन कंपनी भारत के अन्य ताप विद्युत गृहों की तुलना में कम लागत में बिजली का उत्पादन करती है. जनरेशन कंपनी के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत संयंत्र ( डीएसपीएम) कोरबा पूर्व के 250 मेगावाट के दो यूनिट का प्लांट लोड फैक्टर (पीएलएफ) 83.30 प्रतिशत रहा. इसे 19वीं रैंकिंग प्राप्त हुई है.

हसदेव संयंत्र का प्लांट लोड फैक्टर (पीएलएफ ) 82.51 प्रतिशत रहा

उन्होंने बताया कि इस वर्ष हसदेव ताप विद्युत संयंत्र कोरबा को 21वीं रैंकिंग हासिल हुई है. हसदेव संयंत्र का प्लांट लोड फैक्टर (पीएलएफ ) 82.51 प्रतिशत रहा. यह रैंकिंग हसदेव ताप विद्युत गृह ने तब हासिल की है, जब वह अपने उम्र के 38वें साल के पड़ाव पर है. इस संयंत्र की स्थापना 1984 में की गई थी, जिसमें 210 मेगावाट के चार यूनिट स्थापित किये गए थे. राज्य के बाद 500 मेगावाट का एक यूनिट स्थापि गया।

Related Articles

Back to top button