बिहार

फेरे लेते-लेते दूल्हे के इस अंग पर पड़ गई दुल्हन की नजर, कहा- काला है नहीं करूंगी शादी

By Dinesh chourasiya

सीतामढ़ी:  हिंदू धर्म में शादी में होने वाले फेरों और उसके वचन का विशेष महत्व है। कहा जाता है कि फेरे से पति-पत्नी के बीच सात जन्मों का रिश्ता बंध जाता है और फेरे के वचन के साथ दोनों सात जन्म तक साथ निभाने की कसमें खाते हैं। लेकिन इस बीच एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां दुल्हन ने दूसरे फेरे लेने के बाद शादी से इंकार कर दिया। दुल्हन का कहना था कि अब वो आगे फेरे नहीं लेगी। इतना सुनते ही मंडप में बैठे लोगों में सन्नाटा पसर गया।

मिली जानकारी के अनुसार 17 मई को बारात आई और बारातियों का स्वागत हुआ। पूरी रस्म के साथ वरमाला भी हुई। दूल्हे को वरमाला पहनाने के बाद दुल्हन स्टेज से उतर कर वापस चली गई। इसी दौरान दुल्हन ने अपने परिवार वालों को बताया कि वो उस लड़के से शादी नहीं करना चाहती है। परिजन के बार-बार समझाने के बाद भी दुल्हन शादी के लिए मंडप तक आई और दूल्हे के साथ दो फेरे भी लिए। मगर, इसके बाद उसके अंदर न जाने कहां से साहस आया और उसने सबके सामने एलान कर दिया कि वह अब फेरे नहीं लेगी।

लड़का काला है और इससे शादी नहीं करुंगी। इतना कहते ही मंडप में सन्नाटा फैल गया। दुल्हन के इनकार के बाद दोनों ही पक्ष के लोग हैरान रह गए। इस बीच बारात में शामिल गांव के बुजुर्ग सहित अन्य लोग दुल्हन को समझाने में जुट गए। उधर, बाराती हंगामा न कर दें और बारात वापस न लौट जाए इसकी भी चिंता थी। लिहाजा, बाराती पक्ष के कुछ लोगों को लड़की वालों ने बंधक बना लिया, लेकिन जब घंटों तक समझाने के बाद भी लड़की नहीं मानी, तो लड़की पक्ष के लोग उपहार में दिए गए रुपयों और सामान की मांग करने लगे।

मामले को बढ़ता देख किसी ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद प्रभारी थानाध्यक्ष और सह प्रशिक्षु डीएसपी सुचित्रा कुमारी ने दोनों पक्षों को थाना में बुलाया। दोनों पक्षों की पूरी बात सुनने के बाद उन्होंने दोनों पक्षों की आपसी सहमति से मामले को शांत कराया। उधर, लड़के के पिता ने भावुक होकर कहा कि चार महीने पहले शादी तय हुई थी अचानक क्या हुआ? सुनने में आया है कि लड़की का किसी के साथ अफेयर है, इसी कारण शादी तोड़ी गई है। लड़की पक्ष के लोगों ने बारात को बंधक भी बना लिया था, लेकिन, पुलिस ने बीच बचाव किया। दूसरी ओर सामाजिक कार्यकर्ता विरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। वरमाला भी हो गई थी, लेकिन फेरों के दौरान लड़की ने शादी से मना कर दिया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।

 

Related Articles

Back to top button