
महापौर शशि सिन्हा ने ली प्राप्त आवेदनों की समीक्षा बैठक
रिसाली: नगर निगम रिसाली की महापौर श्रीमति शशि सिन्हा द्वारा आज दिनांक 22 जुलाई 2022 को अपने कक्ष में जनप्रतिनिधियों तथा नागरिकों से प्राप्त विभिन्न प्रकार के विषयों से संबंधित आवेदन पत्रों की अद्यतन स्थिति जानने के लिए समीक्षा बैठक ली गई समीक्षा बैठक में वार्ड क्रमांक 19 स्टेशन मरोदा में डबरीगहरी करण, जयस्तंभ निर्माण के संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजने की जानकारी दी गई।
वार्ड 26 में अतिक्रमण, अवैध दुकान हटाने तथा वार्ड 14 में भिलाई पब्लिक स्कूल के खेल मैदान को कब्जा मुक्त कराने आवेदन पत्रों की समीक्षा ली गई जो राजस्व विभाग द्वारा कब्जा हटाने का कार्य पूर्ण करने की जानकारी दी गई। वार्डों में जलभराव क्षेत्रों में पानी निकासीकरण की उचित व्यवस्था तथा आवागमन को बारिश की दृष्टि से सुचारू रूप से संचालित करने हेतु आवश्यक मलबा डस्ट से समतलीकरण का सुझाव दिया गया।







बैठक में लोकहित से जुड़े ऐसे कार्य जो बहुत ही अत्यावश्यक हो उन आवेदन पत्रों का त्वरित निराकरण करते हुए प्रस्ताव तैयार कर शासन से राशि की मांग किये जाने हेतु लोककर्म विभाग को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता, सुशील कुमार बाबर, सहायक अभियंता, आर.के.जैन, उपअभियंताः- अखिलेश गुप्ता, डिगेश्वरी चंद्राकर, उमयंती ठाकुर, असिमा बिश्वास, गोपाल सिन्हा, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी, बृजेन्द्र परिहार, स्टेनो चन्द्रपाल हरमुख उपस्थित थे।







