छत्तीसगढ़

दुकानो के प्राप्त आबंटन आवेदनों का पात्र-अपात्र सूची दावा आपत्ति 25 जुलाई तक

दुर्ग/ नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत निगम बाजार विभाग द्वारा जानकारी के अनुसार सिविल लाइन स्थित दुकानों के लिए दिनांक 11 मार्च 2022 से 10 अप्रेल 2022 तक आवेदन आमंत्रित किया गया।प्राप्त आवेदनों का पात्र/अपात्र सूची दावा आपत्ति हेतु प्रकाशित किया जा रहा है।जिस किसी व्यक्ति को कोई आपत्ति दर्ज करवानी हो तो दिनांक 25 जुलाई 2022 तक 15 दिवस के भीतर कार्यालयीन अवधि में लिखित रूप से दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है।निर्धारित अवधि पश्चात आपत्ति मान्य नही होगी।

Related Articles

Back to top button