छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

ठुकरा के मेरा प्यार अब इंतकाम देखेगी…! नकारा समझकर जिस प्रेमी को छोड़ा, उसी के पास इंटरव्यू देने पहुंची 6 साल बाद, फिर…

  1. प्रबंधक संपादक दिनेश चौरसिया

ठुकरा के मेरा प्यार अब इंतकाम देखेगी…! नकारा समझकर जिस प्रेमी को छोड़ा, उसी के पास इंटरव्यू देने पहुंची 6 साल बाद, फिर…

नई दिल्लीः  हमारे बड़े बुजुर्ग हमेशा अच्छ कर्म करने और सत्य के रासते पर चलने की नसीहत देते हैं, लेकिन हम हैं कि अपनी मनमानी करते हैं। कहा ऐसा भी जाता हे कि दुनिया गोल है और आज जो कर्म करेंगे वो आगे जाकर आपको भोगना पड़ेगा। आज हम अगर किसी से उधार लेकर गायब हो गए तो कल कहीं न कहीं उसे चुकाना ही पड़ेगा। ऐसा ही एक मामला इन दिनों सामने आया है, जहां अपने प्रेमी को ठुकरा कर जाने वाली प्रेमिका की मुलाकात 6 साल बाद फिर से उस लड़के से हो गई। इसके बाद क्या हुआ उसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

अमेरिका के टेक्सास में रहने वाली रयलिए जोएट ने वीडियो शेयर कर बताया कि 6 साल पहले उसने एक लड़के को अचानक से ब्लॉक कर दिया था और वह उसकी जिंदगी से गायब हो गई थी। लड़के से उसने जितने भी प्यार के वादे किए थे उसे तोड़कर वह आगे बढ़ गई। आज 6 साल बाद वहीं लड़का उस कंपनी के बॉस के तौर पर मिला जहां जोएट अपनी नौकरी की इंटरव्यू के लिए गई थी। लड़के को देख जोएट के होश ही उड़ गए। वह उस लड़के को तुरंत पहचान गई। जोएट ने कहा कि उसे बहुत ही बुरा लग रहा था लेकिन उसे जॉब की सख्त जरूरत थी इसलिए वह लड़के के सामने इंटरव्यू देने गई

 

जोएट ने आगे बताया कि जब वह 19 साल की थी तब वह उस लड़के से मिली थी। 6 साल पहले दोनों रिलेशन में थे और रिश्ते को लेकर लड़का काफी सीरियस था लेकिन जोएट सिर्फ टाइमपास करना चाहती थी। एक दिन अचानक से उसने उस लड़के से सारे कॉन्टैक्ट्स तोड़ दिए और उसे हर जगह से ब्लॉक कर दिया। इसके बाद वह अपनी लाइफ में मूव ऑन कर गई।

अब 6 साल बाद जोएट 25 की हो गई है और उसने न्यूयॉर्क पोस्ट को बताया कि उस लड़के के साथ रिश्ते में खिलवाड़ कर के उसने जो पाप किए हैं शायद यह उसी का फल है कि उसे लड़के के पास जॉब के इंटरव्यू के लिए जाना पड़ा। हांलाकि लड़के ने भी उसे पहचान लिया था और उसने उस बात का लड़की से बदला नहीं लिया बल्कि उसने लड़की को जॉब पर रख लिया। लेकिन जोएट ने उसका ऑफर ठुकरा दिया क्योंकि उसे किसी दूसरे जगह अच्छी सैलरी पर जॉब मिल गई थी। लड़की ने इस स्टोरी को जैसे ही टिकटॉक पर शेयर किया उसके वीडियो को लाखों व्यूज मिल गए। लड़की की ये स्टोरी खूब वायरल हो रही है।

Related Articles

Back to top button