छत्तीसगढ़

CG News : बीमार बच्चे की हालत नाजुक, सदमें को बर्दाश्त नहीं कर पाई महिला, ट्रेन के सामने कूदकर दे दी जान

 

 

 

 

 

बिलासपुर। 5 साल के बच्चे की बीमारी के सदमे से उसकी मां ने ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली। मालगाड़ी से कटकर महिला का शरीर दो टुकड़ों में बट गया। 32 वर्षीय महिला का पति एसईसीएल कर्मी है। जिसके 5 वर्षीय बच्चे की बीमारी के चलते बचना मुश्किल बताया था। जिससे सदमे महिला ने मालगाड़ी के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली। जीआरपी पलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

 

 

जानकारी के अनुसार बिलासपुर जीआरपी को सूचना मिली कि उसलापुर फाटक के पास ओवरब्रिज के नीचे किसी महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली है। सूचना पर सिविल लाइन पुलिस, सकरी पुलिस के साथ ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुँची महिला का शव ट्रेन से कटकर दो हिस्सों में बंट गयाथा।

 

 

बच्चे के बीमारी के चलते न बच पाने की बात सुन सदमे में आ गई

 

 

 

 

बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा है। आज ही उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसकी मां को बताया कि महिला का बच पाना मुश्किल है। जिसके बाद सदमे में आई महिला दौड़ते हुए अस्पताल से निकली। उसके परिजनों ने उसका पीछा भी किया। किसी तरह महिला परिजनों से बचकर उसलापुर ओवरब्रिज के पास पहुँची और मालगाड़ी के आगे कूद गई। उसके परिजनों का कहना था कि महिला बच्चे के बीमारी के चलते न बच पाने की बात सुन सदमे में आ गई थी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button