CRIMEछत्तीसगढ़

फ्लेक्स घोटाला मामला: नगर निगम के पूर्व आयुक्त सहित चार अफसरों पर FIR…

छत्तीसगढ़ के दुर्ग नगर निगम के पूर्व आयुक्त सुनील अग्रहरि सहित चार अफसरों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि फर्जी दस्तावेज के जरिए गलत टेंडर निकाला गया और भुगतान भी करा दिया। पूरा मामला फ्लेक्स प्रिंटिंग से जुड़ा हुआ है। दुर्ग जिला सत्र न्यायालय के आदेश पर पद्मनाभपुर थाने में कार्रवाई की गई है। फिलहाल एफआईआर होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, 2018 के विधानसभा और 2019 लोकसभा चुनाव में मतदाता जागरूकता के तहत फैलेक्स के माध्यम से प्रचार-प्रसार करना था। इसके लिए जिला प्रशासन ने दुर्ग नगर निगम के तात्कालिन आयुक्त सुनील अग्रहरि को नोडल अधिकारी नियुक्त किया थाA। साथ ही यह भी शर्त थी फ्लैक्स इको फ्रेंडली लगाया जाएगा। आरोप है कि टेंडर में बदलाव कर सामान्य फ्लेक्स से प्रचार किया गया।

आरोप यह भी है कि, गलत टेंडर के जरिए साढ़े आठ लाख रुपये का भुगतान किया गया। इसे लेकर आरटीआई एक्टिविस्ट मेहरबान सिंह ने कोर्ट में परीवाद दायर किया था। जिसके बाद कोर्ट के आदेश से पद्मनाभपुर थाने में नगर निगम के तात्कालिक आयुक्त सुनील अग्रहरी, तत्कालीन राजस्व निरीक्षक चंद्रकांत शर्मा, तत्कालीन सहायक राजस्व निरीक्षक पवन नायक और अनिल सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button