देश-विदेश

हत्या का LIVE VIDEO: दिनदहाड़े चाकू गोदकर छात्र का मर्डर, 5 आरोपी गिरफ्तार

रीवा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रीवा (Rewa) में दिनदहाड़े एक छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि 6 से अधिक आरोपी छात्र को घेरकर मार रहे हैं। घायल छात्र को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को हिरासत में लिया है।

 वारदात गढ़ अंतर्गत लालगांव किला के पास की है। मोहित साहू 18 वर्ष अपने एक दोस्त के साथ क्योटी किला घूमने आया था। इसी बीच 7 से 8 की संख्या में आए बदमाशों ने उसके पेट में चाकू मार दिया था। पेट में गहरा जख्म लगने के कारण मोहित साहू ने अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। मोहित टीआरएस कॉलेज में प्रथम वर्ष का छात्र था।

दिनदहाड़े चाकू से गोद कर छात्र की हत्या करने पर लोगों में भारी आक्रोश है। घटना के बाद ग्रामीण भड़क गए। संजय गांधी अस्पताल से पीएम कराने के बाद परिजन शव को लेकर भटवा बाजार पहुंचे और लाश को सड़क में रखकर जाम कर दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।

पांच आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी अंकित केवट समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। हत्या करने वाले आरोपी का पिस्टल लहराते हुए भी वीडियो वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button