छत्तीसगढ़

हैवान पति, शराब पीने से किया मना तो पत्नी और बेटे पर हंसिए से किया ताबड़तोड़ वार, फरार

 

 

 

बिलासपुर। शराब पीने से मना करने पर पति ने अपनी पत्नी व 12 साल के बेटे पर हंसिए से ताबड़तोड़ हमला किया। इससे दोनों घायल हो गए। उन्हें रतनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं इससे पहले आरोपी घर की खिड़की तोड़कर भाग निकला। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है।

 

 

 

 

 

ग्राम पेंडरवा आवास-पारा निवासी सीता धीवर पति जितेंद्र धीवर (30) गृहिणी हैं। उनका पति जितेंद्र गांव में ट्रैक्टर चलाता है और वह शराब पीने का आदी है।रविवार की रात करीब 10 बजे वह नशे में घर पहुंचा। पत्नी ने उसे शराब पीने से मना किया तो वह भड़क गया और झगड़ा करने लगा। इस बीच रसोई से हंसिया उठाकर ले आया और सीता धीवर व अपने बेटे अमृत (12) पर हमला कर दिया। पहले पत्नी पर फिर बेटे के सिर, पीठ, हाथ, पैर में वार किया। इस बीच महिला ने बचाव के लिए शोर मचाना शुरू किया तो गांव के लोग जुटे। बाहर भीड़ देखकर जितेंद्र घर की खिड़की तोड़कर भाग गया। ग्रामीणों ने फोन कर 112 बुलाया। इसके बाद पुलिस गाड़ी पहुंची। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर लाया गया है।

 

 

Related Articles

Back to top button